पति की जान लेने वाली पत्नी अपने भाइयो के साथ गिरफ्तार


 

 


सागर जिले के खुरई शहरी थाना पुलिस ने एक ऐसी पत्नि को गिरफ्तार किया है जो अपने दो भाईयों के साथ मिलकर अपने ही पति को 5 लाख रुपये देने और जमीन अपने नाम करने के लिये प्रताड़ित करती थी। शहरी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। दरअसल सेमरा घाट निवासी 28 वर्षीय रामकुमार ठाकुर ने 19 जून 2021 को जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान बीएमसी सागर में मौत हो गई थी। मृतक एक सुसाईट नोट छोड़ गया था। जिसमें लिखा  था कि उसकी पत्नि रजनी ठाकुर और  साले रुपेश व शाहिल 5 लाख रुपयों व जमीन पत्नि के नाम करने के लिये दबाब बना रहे है। पैसे न देने पर पत्नि और साले तीनों मारपीट करते और प्रताड़ित करते हैं। आत्महत्या करने का यही कारण बताया गया। रामकुमार की मौत के बाद तीनों पर धारा 306 व 34 के तहत मामला दर्ज किया था तभी से तीनों फरार चल रहे थे। शहरी थाना पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


By - sagartvnews

27-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.