सागर में प्रोफ़ेसर के भाई की भी गयी जान पत्नी और बेटी अभी भी गंभीर


 

 


सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में 3 दिन पहले हुए सड़क हादसे में मृत प्रोफेसर के बड़े भाई अजय जैन की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उनका इलाज सागर के निजी अस्पताल में चल रहा था। दुर्घटना के दौरान प्रोफेसर की मौके पर मौत हो गई थी। परिवार में दो ही भाई थे। शनिवार को दमोह में बहन के घर से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे छिंदवाड़ा के डेनियलसन डिग्री कॉलेज में पदस्थ प्रोफेसर डॉ. संजय जैन की कार की भिड़ंत ट्राले से हुई थी।दुर्घटना में प्रोफेसर जैन की मौके पर मौत हो गई थी। कार में सवार भाई अजय जैन, पत्नी क्षमा जैन और बेटी धन्या जैन गंभीर घायल हुए थे। घायलों को सागर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान अजय जैन निवासी छिंदवाड़ा की मंगलवार को मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग सागर पहुंचे और अंतिम संस्कार कराया है।हादसे में परिवार के चिराग बुझ गए। प्रोफेसर संजय और अजय दो ही भाई थे। मृतक अजय जैन की शादी नहीं हुई थी। वे मानसिक रूप से कमजोर थे। परिवार में अब मृतक प्रोफेसर जैन का 17 वर्षीय बेटा रिजुल जैन, बेटी धन्या जैन और पत्नी क्षमा जैन बची हैं। इसमें क्षमा और धन्या का अस्पताल में इलाज चल रहा है।


By - sagartvnews

01-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.