रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी बोलने वाला था I love You फिर हुआ कुछ ऐसा || STVN INDIA ||


 

 

रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी बोलने वाला था I love You फिर हुआ कुछ ऐसा || STVN INDIA ||

मोहब्बत के कई इतिहास लिखे गए किसी ने प्यार में जान दे दी तो किसी ने ऐसी मिसाल पेश की जो इतिहास बन गयी। लेकिन एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था जो कुँए में जा गिरा। जिससे उसकी जान पर बन आई। मामला भी कहीं और नहीं बल्कि यूपी के नवाबों के शहर लखनऊ से सामने आया। बताया गया की बिजनौर इलाके में एक प्रेमी की उस वक्त मुसीबतें बढ़ गई। जब वो अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। लेकिन घने कोहरे के बीच रात के अंधेरे में वो करीब 40 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। उसके गिरते ही प्रेमिका जोर-जोर से चीखने लगी लेकिन कोई नहीं आया। हालांकि कुछ देर बाद गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची जहाँ कड़ी मशक्कत के बाद उसे देर रात ही कुएं से बाहर निकाल लिया गया। कुँए में पानी नहीं था जिससे युवक की जान बच गयी। आधी रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक मोहनलालगंज का रहने वाला है। उसका सरोजनीनगर की एक युवती से प्रेम सम्बंध चल रहा था। वो कड़कड़ाती ठंड में प्रेमिका के बुलावे पर देर रात बिजनौर इलाके के माती गांव पहुंचा। और बात करते करते कुँए में गिर गया। अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया था।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

01-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.