बिजली बिल बकाया होने पर 63 कनेक्शन काटे 8 पर प्रकरण दर्ज


 

 


सागर जिले के  खुरई शहरी विद्युत वितरण केंद्र ने शहर के कई वार्डो में बिजली बिलों की वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया। बिजली विभाग ने इसके लिए दो टीमों का गठन किया है। जिसमें टीम ने 3 दिनों में 63 बकायादारों के कनेक्शन काटे है। इसी के साथ आठ लोगों के खिलाफ चोरी के प्रकरण भी बनाए गए। विद्युत विभाग के जेई मुकेश मर्सकोले ने बताया कि नगर के जगजीवन राम वार्ड, कबीर वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, अब्दुल हमीद वार्ड, कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में बिजली विभाग की टीम ने 63 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। जिन पर करीब चार लाख रुपए बिजली बिल बकाया था। जिनके मौके पर ही कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा बिजली चोरी करते हुए आठ लोगों पर चोरी के प्रकरण बनाए गए हैं। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समय पर बिजली का बिल भरे और असुविधा से बचे एवं बिजली चोरी न करे।


By - sagartvnews

04-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.