मसूर की फसल में उगरा रोग से किसानों की फसलें खराब लाखों का नुक्सान


 

 


पहले बेमौसम बारिश और अब मसूर में उगरा रोग होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गयी हैं। मामला नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा से सामने आया। जहाँ क्षेत्र में बीते महीने हुई बेमौसम बारिश और फिर कड़ाके की ठंड से मसूर की फसल का नुकसान अब दिख रहा है। मसूर की फसल में लगे उगरा रोग से कई किसानों की फसल खराब हो गई है। जिससे अब किसान मजदूरों से फसल को उखड़वाकर खेत साफ कर रहे हैं। ताकि दूसरी फसल की बोवनी हो सके। वही खेतों में मवेशी छोड़ दिए हैं। मौसम की आपदा से किसानों की सिर्फ फसल ही खराब नही हुई। बल्कि उनके वह सपने भी टूट गए हैं। जो उन्होंने अच्छी पैदावार की उम्मीद कर देखे थे। नादिया मौजा के किसान महेंद्र पटेल कहते है कि 3 एकड़ की फसल खराब होने से उन्हें करीब दो ढाई लाख का नुकसान हुआ है। इसी तरह अन्य किसान भी नुकसान की पीड़ा बता रहे है। और सरकार से मांग कर रहे है कि नुकसान की पूर्ति करने राहत दी जाए। बता दें की तेंदूखेड़ा तहसील में मसूर का रकबा सबसे ज्यादा है। लेकिन फसल से किसानों को खासा नुकसान है।-


By - sagartvnews

05-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.