भीषण आग से जल गई कपड़े की 5 दुकान


 

 


 बैतूल में गुरुवार की सुबह पांच कपड़ो की दुकानों में आगजनी से दुकानो में रखे लाखो रुपये के कपड़े जलकर खाक हो गए। इस आगजनी से दुकान संचालकों को भारी नुकसान हुआ है, जैसे ही दुकानों से आग की लपटें और धुआं उठने लगा वहां से गुजरने वाले लोगों में हड़कंप मच गया । तत्काल घटना की जानकारी दमकल टीम को दी जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुची और आग बुझाती तब तक दुकानो में रखा जलकर खाक हो गया था ।बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बैतूल शहर की गंज मंडी में स्थित वसीम खान, आयुष राठौर, संजय पवार और हर्ष पवार, पूजा सिलाई सेंटर की कपड़े और अन्य सामग्री की दुकानों में रात 3 से 4 बजे के बीच आग लग गई, आग इतनी भयावह थी कि चंद मिनटों में ही उसने आस पास की पांच दुकानों को अपने आगोश में ले लिया । आग कैसे लगी यह तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है । फिलहाल पुलिस आगजनी की घटना की जांच कर रही है । वहीं दुकानदारों ने गंज थाने में मामले की शिकायत भी दर्ज कराई है । दुकानदारों द्वारा आशंका जताई जा रही है किसी के द्वारा आग लगाई गई है जिससे उन्हें  लाखों रुपए का नुकसान हो गया है 


By - sagartvnews

10-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.