विद्यासागर जी महाराज के सानिध्य में निकली कलश यात्रा जमकर झूमे भक्त


 

 


विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल कुंडलपुर में बड़े बाबा मंदिर निर्माण अवसर पर आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज के विशाल संघ के सानिध्य में 16 फरवरी से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है जिसकी पूर्व बेला में 14 फरवरी को धूमधाम के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों की तादाद में महिलाएं मंगल कलश सिर पर लेकर मंगल गीत गाते हुए चलीं। इसके अलावा केसरिया परिधान में हजारों पुरूष व बच्चे नृत्य करते हुए चल रहे थे। युवा मंडल के बैण्ड मधुर ध्वनियां बजा रहे थे। घटयात्रा में लगभग 2000 दिगम्बर जैन प्रतिमाएं भी शामिल थीं। इनमें छोटी प्रतिमाओं को भक्तगण सिर पर रखकर चल रहे थे। धूमधाम के साथ कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची जहां पर राजस्थान के पाटनी परिवार ने प्रथम ध्वजारोहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया।सोमवार दोपहर में कुंडलपुर तलहटी स्थित जैन मंदिर से विशाल घटयात्रा प्रारंभ हुईं।  आचार्यश्री का विशाल संघ जिसमें लगभग 90 दिगम्बर जैन मुनि एवं 160 आर्यिका माताएं शामिल थीं, वे आयोजन स्थल के लिए रवाना हुए।
 इस अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का संघ सहित सानिध्य में प्राप्त हुआ। 15 फरवरी यानिकि आज  शक्ली करण की क्रिया है जो की कार्यक्रम स्थल पर संपन्न होंगी उसके बाद 16 फरवरी से पंचकल्याणक प्रारंभ हो जाएंगा
 

By - sagartvnews

15-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.