प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही का मर्डर,तहसीलदार गिरफ्तार #Shorts || STVN INDIA ||


 

प्रेम प्रसंग में महिला सिपाही का मर्डर,तहसीलदार गिरफ्तार #Shorts || STVN INDIA ||

महिला सिपाही की हत्या के आरोप में तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है, प्रेम प्रसंग के चलते कांस्टेबल रुचि सिंह चौहान की हत्या कर नाले में फेंक दिया गया था। घटना यूपी के लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र की है। जहां पांच फिट गहरे पानी भरे नाले में मिले महिला सिपाही रुचि सिंह चौहान का शव मिला था। एडीसीपी (पूर्वी) एसएम कासिम आब्दी के अनुसार बिजनौर जिले की रहने वाली महिला सिपाही रुचि सिंह वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में तैनात थी और अर्जुनगंज में किराए के मकान में रह रही थी। 13 फरवरी को रुचि की ड्यूटी थी लेकिन वह काम पर नहीं पहुंची। सिपाही के गैरहाजिर होने पर उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया था। सिपाही रुचि सिंह की हत्या के आरोप में प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज में तैनात तहसीलदार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी तहसीलदार और महिला सिपाही के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

20-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.