एक मामले का जब पुलिस ने किया खुलासा तो हैरान करने वाली बात आयी सामने


 

 

एक अंधे हत्याकांड का एमपी की छतरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल राजनगर पुलिस को मंगलवार को कुटनी डैम के पास एक नाले में अधजला युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान गढीमलहरा के रवि चौरसिया के रूप में हुई थी। जो सोमवार से गायब था। एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुये बताया, कि एक साल पहले रवि ने राजबहादुर कुशवाहा के साथ मारपीट कर दी थी। लेकिन इसके बाद इन दोनो में दोस्ती हो गई थी। बहरहाल राजबहादुर को इस बात की खुन्नस बनी रही और वह अपनी बेआज्जती का बदला लेने की फिराक में लगा रहा। सोमवार को राजबहादुर ने रवि को कार चलाने सिखाने के लिये बुलाया और अपने साले के अलावा दो साढू भाइयों के साथ जाकर रवि की कुल्हाड़ी,लाठी ,डंडो से चारों ने पिटाई की इसके बाद मफलर से गला दबाकर हत्या कर  शव को कार में रखकर एक नाले मे फेक दिया। वहीँ उसकी पहचान मिटाने पेट्रोल से शव को जला दिया। पुलिस ने अधजले शव को बरामद किया था। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।--


By - sagartvnews

26-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.