पति को पत्नी और बेटे ने दिखा दिया सबक पुलिस ने भेजा जेल


 

 


एमपी के बैतूल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटे पिटाई कर रहे हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पिटने वाले व्यक्ति को पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
यह वीडियो बैतूल के झगड़िया गांव का है जो 6 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस वीडियो में अमीर लाल साहू नाम का व्यक्ति शराब के नशे में घर वालों को परेशान करने के साथ धारदार हथियार से पत्नी पर हमला करने की कोशिश कर रहा था। शराबी की उसके बेटे और पत्नी ने जमकर पिटाई की। साथ ही पत्नी ने पुलिस में शिकायत की थी।
मामले में कोतवाली टीआई अपाला सिंह का कहना है कि झगड़िया गांव में एक महिला ने शिकायत की थी कि उसका पति अमीर लाल साहू बका लेकर मारने की कोशिश कर रहा है। जिस पर आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मामला बनाया और जेल भेजा है। वायरल वीडियो संज्ञान में आया है लेकिन किसी ने शिकायत नहीं की है अगर कोई शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी


By - sagartvnews

27-Feb-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.