महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगा भक्तों का सुबह से ही तांता


 

 


 कहते हैं कि महाशिवरात्रि में किसी भी पहर  अगर भोले बाबा की आराधना की जाए, तो मां पार्वती और भोले त्रिपुरारी दिल खोलकर भक्तों की मनो कामनाएं पूरी करते हैं। महाशिवरात्रि पर पूरे मन से शिव की आराधना करने से मनोकामना पूरी होती है । महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्यरात्रि को भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था।महाशिवरात्रि का त्योहार आज मंगलवार को हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को सुबह से ही तांता लगा हुआ है। इसके अलावा बेलपत्र, धतुरा, भांग, बेल, फल-फूल आदि अर्पित कर पूजा की जा रही है। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम आदि जयघोष गुंजायमान हो रहा  हैं। शिवभक्त भक्ति के रंग में सराबोर देखे जा रहे हैं।काफी संख्या में महिला श्रद्धालुओं पूजा कार्यक्रम में भाग ले रही हैं। नगर के प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में भक्त भोले बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। महिला, पुरुष एवं छोटे- छोटे बच्चे बड़ी संख्या में भगवान शिव को जल अर्पित करने के लिए सुबह से ही मंदिरों में आ रहे हैं। भूतेश्वर मंदिर में सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था पुलिस प्रशासन द्वारा की गई है। शिवरात्रि को लेकर शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों के अलावा खूबसूरत फूलों से मंदिर परिसर की सजावट की गई है। भूतेश्वर मंदिर में मेला सा नजारा देखने को मिल रहा हैं।


By - sagartvnews

01-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.