सागर-कार ने बाईक को मारी टक्कर, दो लोगों की जान गई || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में लोगो की दुःखद मृत्यु हो गई है, घटना नेशनल हाइवे 44 पर स्थित मोकलपुर तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक पर सवार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन के अनुसार जवाहर सिंह राजपूत, हरिसिंह राजपूत निवासी महुआखेड़ा अपने नाती आदित्य सिंह राजपूत के साथ महुआखेड़ा से बाइक पर सवार होकर रहली के पास ग्राम सहजपुरी जा रहे थे।
जवाहर सिंह की सहजपुरी में खेती है। इसी दौरान मोकलपुर तिगड्डा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में गंभीर चोटे आने से जवाहर सिंह और हरिसिंह सिंह की मौत हो गई। वहीं नाती आदित्य गंभीर घायल हुआ है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।


By - Sagar tv news

10-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.