सागर की नाबालिग को बंधक बनाकर आरोपी ने कई बार लूटी आबरू || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में नाबालिक लड़की को अपने साथ ले जाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है। की आरोपी 15 साल की नाबालिग को कई दिनों तक बंधक बनाये रहा जहाँ उसके साथ लगातार रेप किया गया।
सानौधा थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा ने बताया की एक हफ्ते पहले 363 का मामला दर्ज किया गया था। बच्ची की तलाशी के लिए पुलिस की टीम को इंदौर के महेश्वर भेजा गया था। जहां से नाबालिग को दस्तयाब किया गया है। उसने पूछताछ में बताया की अश्विन मंडल नाम का युवक उसे बहला फुसलाकर इंदौर ले गया था जहाँ उसके साथ में गलत काम को अंजाम दिया गया। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 363,376 समेत पाक्सो एकेट के अलावा एससीएसटी एक्ट की भी धाराएं बढ़ाई गयी हैं।
बताया गया की आरोपी चनाटौरिया क्षेत्र के नया खेड़ा का रहने वाला है जो किसी फैक्ट्री में काम करता था।
एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया की पहले से मामला दर्ज था अब और धाराएं जोड़ी गई हैं। इसमें निष्पक्ष कार्यवाही की जा रही है।


By - Sagar tv news

12-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.