सागर में महिला अधिकारी पति के साथ पकड़ी गयी 25 हजार की घूस लेते || STVN INDIA ||


 

 

सागर में महिला अधिकारी पति के साथ पकड़ी गयी 25 हजार की घूस लेते || STVN INDIA ||

सागर लोकायुक्त पुलिस ने महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी को 25000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। साथ में रिश्वत लेने वाले महिला अधिकारी के पति को भी इसमें आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त पुलिस ने मालथौन में पदस्थ परियोजना अधिकारी रिचा दुबे ने स्व सहायता समूह के अटके बिलों को पास कराने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त एसपी रामेश्वर यादव के मुताबिक रिश्वत लेने वाली महिला अधिकारी ने फरियादी के परिजनों से लंबित बिलों को पास करने कुल राशि में से 50% रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद 35000 रूपये में बात तय हुई थी। और 25 हजार रूपये के राशि अभी देने और बाकि राशि बाद में देने को कहा था।
फरियादी समसुद्दीन उर्फ सिकंदर की माँ और पत्नी स्व सहायता समूह चलाती है जिसके बिल अटके हुए थे। इन्ही को पास करने के एवज में इस राशि की मांग की जा रही थी। इसमें महिला अधिकारी ऋचा दुबे और उसके पति संदीप दुबे को आरोपी बनाया है क्योकि अधिकारी के कहने पर ही रिश्वत की राशि संदीप ने अपने हाथों में ली थी।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

21-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.