आखिर क्या हुआ था इस परिवार के साथ की,जब बाप बेटी और माँ होटल खाना खाने निकले थे


 

 

4521

 

मध्यप्रदेश के सागर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ देर रात सिविल लाइन थाना इलाके में एक कार में पिता और बेटी की खून से लतपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कार में पिछली सीट पर मृतक की पत्नी भी सवार थी जो बेहोशी की हालत में सुरक्षित मिली है। पुलिस के मुताबिक रात को गश्त के दौरान पथरिया जाट इलाके में एक संदिग्ध कार खड़ी मिली थी जिसमे एक युवती और एक व्यक्ति कार की आगे की सीट पर थे। युवती की मौत हो चुकी थी जबकि पुरुष की हलकी नब्ज़ चल रही थी जिसके अस्पताल भेजा गया जहाँ डॉक्टरों ने बताया की उसकी मौत हो चुकी है। कार की पिछली सीट पर एक महिला भी बेहोशी की हालत में थी जो की जिन्दा और सुरक्षित थी। बाद में इनकी पहचान शहर के एक सीमेंट व्यापारी तिली निवासी 43 वर्षीय ब्रजेश चौरसिया उनकी 16 साल की पुत्री महिमा पत्नी राधा चौरसिया के रूप में की गयी। वारदात की सूचना पर आधी रात को एसपी अमित सांघी, एएसपी विक्रम सिंह और सीएसपी भी मौके पर पंहुचे। अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया और रात में ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम मौके पर पंहुची और निरीक्षण कर शव बीएमसी रवाना कर दिए। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत गोली लगने से मौत की पुष्टि कर शव मर्चुरी में शिफ्ट करा दिए।

 

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया की सिविल लाइनस थाना पुलिस जब गश्त पर थी तो पथरिया जाट से जो रास्ता आरटीओ का जाता है वहां पर गाड़ी सैंटरो रोड के किनारे खड़ी हुई मिली थी उसे चेक किया तो सामने की सीट पर एक पुरुष और एक युवती और पीछे एक महिला मिले जिसमे युवती की मौत हो चुकी थी इसकी हलकी से नब्ज चल रही थी जिसमे तत्काल 108 बुलवाकर बीएमसी भेज पाया गया जहाँ उसकी मौत की पुष्टि हुई। मृतक की पहचान बृजेश चौरसिया उसकी पुत्री उसकी पत्नी के रूप में हुई है। पत्नी पूर्णता सुरक्षित है उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है और इन दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। एफएसएल की टीम ने बताया है गोली क्लोज मारी गई है और इसमें हमारी जांच हमारी जारी है

 

 वही उन्होंने बताया की मृतक के मामा ने थाने में एक लिफाफा पेश किया है जिसमें मृतक का नोट है जिसमें उसने कुछ बातें लिखी हैं इसकी भी हम तस्दीक कर आ रहे हैं और हेड राइटिंग किसकी है क्या है और इसमें मर्ग की जांच चल रही है और प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि नोट के आधार पर यह कह सकता हूं की आत्महत्या का भी यह मामला हो सकता है।

 

देखा जाये तो मौका ए वारदात पर पुलिस को कोई गोली जिस बंदूक से चली है वो बरामद नहीं हुई है।जिस से मामला संदिग्ध बना हुआ है। मृतक ब्रजेश चौरसिया सीमेंट का व्यापारी था। बताया जा रहा है पिछले कुछ वक़्त से परेशान भी चल रहा था। 16 जुलाई की रात को अपनी बेटी और पत्नी को होटल में खाना खिलने का बोल कर ले गया था। जाने से पहले उसने दोनों को कोल्ड ड्रिंक पिलाया था। पुलिस घटना में बची मृतक की पत्नी पूछताछ कर रही है फिलहाल पुलिस मामले की जांच रही है। मामला आत्महत्या का या फिर हत्या का ये पुलिस की जांच के बाद ही समाने आएगा।

 

 

 


By - shubham saini, sarju

17-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.