सागर-बाइक से जा रहे दो भाइयों के साथ ऐसा होगा किसी ने नहीं सोचा होगा ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के बण्डा थाना अंतर्गत बरा मार्ग पर बाईक पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये घटना प्रहलादपुरा की घटिया मोड पर हुई। जानकारी के मुताबिक नरसिंहगढ़ निवासी ज्ञान सिंह लोधी उम्र 35 साल अपने मामा के लड़के हरिसिंह के साथ बण्डा से बरा की ओर जा रहा था। तभी घटिया मोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। घायलों को 108 वाहन की मदद से प्राथमिक इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल बण्डा लाया गया। डयूटी पर मौजूद डा. मानवेन्द्र सिंह ने गंभीर रुप से घायल ज्ञान सिंह लोधी निवासी नरसिंहगढ़ को मृत घोषित कर दिया। वहीँ घायल हरि सिंह लोधी को गंभीर चोटे आई हैं। जिसका इलाज बण्डा अस्पताल में चल रहा है। दोनों नरसिंहगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं। इसको लेकर डॉ. मानवेन्द्र सिंह ने जानकारी दी।


By - Ravi Sen banda sagar

24-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.