सागर-माँ के प्रेमी का बेटे ने किया ऐसा हाल की 3 साल तक पुलिस चकरघिन्नी बनी रही || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर की राहतगढ़ थाना पुलिस ने 3 साल पुराने अंधेकत्ल का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेहद शातिर है। उसने हत्या की साजिश इतनी मजबूत रची थी कि 3 सालों तक पुलिस चकरघन्नी होती रही। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने आरोपी के साथ हत्या की वारदात का रीक्रिएशन किया तो आरोपी द्वारा पुलिस को सुनाई गई झूठी कहानी की परतें खुलने लगी। एक के बाद एक अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे। सुरागों के आधार पर जब पुलिस ने संदेही से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और हत्या की असल कहानी उगल दी। उसने हत्या का जुर्म कबूलते हुए बताया कि मां के साथ उसके दोस्त के अवैध संबंध थे। इसलिए उसकी हत्या की थी।


पुलिस के अनुसार 7 सितंबर 2019 को राहतगढ थाना क्षेत्र के ग्राम मुगरयाऊ पुलिया के नीचे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। पीएम रिपोर्ट में मृतक की हत्या होना सामने आया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। जांच के दौरान दो दिन बाद मृतक की पहचान मुन्नालाल उर्फ मुन्नी पुत्र भदई अहिरवार उम्र 50 साल निवासी सेवन के रूप मे हुई थी। तभी से मामले में जांच चल रही थी।

anchor- 3 सालों से लंबित इस मामले को देख एसपी तरुण नायक ने दोबारा मामले के साक्ष्यों को देख आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई। टीम ने साक्ष्यों के आधार पर संदेही रामदीन शर्मा निवासी सेवन को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पुलिस ने हत्या की वारदात का रिक्रिएशन कराया तो आरोपी की झूठी कहानी की पोल खुल गई।

वो- आरोपी रामदीन शर्मा ने बताया कि मृतक मुन्नालाल उर्फ मुन्नी मेरा बहुत अच्छा दोस्त था। उसका मेरे घर आना-जाना रहता था। मृतक मुन्नीलाल के मेरी मां के साथ अवैध संबंध थे। जिसको लेकर गांव और समाज में चर्चा होने लगी थी। मेरे परिवार की बदनामी हो रही थी।


By - Sagar tv news

30-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.