सागर जिला न्यायालय ने चाचा के आरोपी सगे भतीजे को आजीवन कारावास सुनाई || SAGAR TV NEWS ||


 

सगे चाचा की हत्या के आरोपी को सागर जिला न्यायालय के सत्तम अपर सत्र न्यायाधीश नवनीत कुमार वालिया की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के मुताबिक ये घटना 23 अक्टूबर साल 2020 की है। जहां जैसीनगर थाना अंतर्गत आने वाले बदौआ गांव में रात के समय मृतक लखन अपने पुत्र आकाश और अमन के साथ अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। उसी दौरान उसका बड़ा भाई गणेश, सगा भतीजा राजकुमार आए जहाँ उसके भाई ने धक्का देकर गिराया वहीँ राजकुमार ने उस पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। घायल लखन को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। वहीँ आरोपी फरार हो गए थे। मामले में जैसीनगर थाना पुलिस ने धारा 302 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था।
मामले में कोर्ट ने आरोपी राजकुमार को दोषी पाया जिसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई साथ ही 1 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। इस मामले में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक एमडी अवस्थी ने की।


By - Sagar tv news

31-Mar-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.