सागर-ऑल्टो कार की वजह से चल बसा एक युवक || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है वही दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है जिसे जिला आस्पताल रैफर किया गया। घटना राहतगढ़ सागर रोड मुगरयाउ गांव बिजली ऑफिस के पास हुई। जहां छोटू उर्फ आशीष ठाकुर निवासी पचपीपरा गांव और उसका साथी रामायण कोल बाइक से सीहोरा जा रहे थे। वहीँ सागर पासिंग आल्टो कार सागर तरफ से आ रही थी। तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। जिसमें छोटू की मौके पर मौत हो गई तो रामायण कोल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची डायल 100 ने घायल और मृतक को राहतगढ़ अस्पताल भेजा। जहाँ घायल का इलाज कर उसे जिला अस्पताल भेजा। वहीँ शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा। मामले में कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गयी। इसको लेकर एएसआई जय सिंह ठाकुर ने जानकारी दी।


By - Dharmendra Singh Rajput Rahatgarh

07-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.