माँ-बेटे और पोते के साथ किसी ने किया ऐसा की यकीन नहीं होगा


 

 


74 साल की मां, उसके बेटे और पोते के ट्रिपल मर्डर से सनसनी फ़ैल गयी। घटना एमपी के उज्जैन जिले के थाना चिमनगंज मंडी के हरिनगर से सामने आयी। जहाँ मकान में महिला का शव पलंग पेटी के अंदर मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। वहीँ 28 किलोमीटर दूर इंगोरिया थाना इलाके में बुरावदा गांव में उसके बेटे और पोते के शव झाड़ियों में मिले। महिला का शव करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बुरावदा में सोमवार की रात दो शव मिले थे। इनकी पहचान 45 साल के राजेश नागर और उनके 21 साल के बेटे पार्थ के रूप में हुई। पहचान पत्र के आधार पर पुलिस हरि नगर स्थित उनके घर पहुंची। मकान में ताला डला था। पड़ोसियों से पता चला कि 5 दिन से किसी ने भी घरवालों को नहीं देखा। इसके बाद FSL टीम को बुलाया गया। एक-एक कर मकान के तीन ताले तोड़े गए। अंदर से बदबू आ रही थी। पलंग पेटी खोलने पर उसमें से सरोज नागर की रजाई से ढकी लाश मिली। तीनों शवों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं।
बताया गया की परिवार में तीनों सदस्य का किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं था। न ही किसी से बातचीत करते थे। राजेश की पत्नी भी उसके साथ नहीं रहती थी। परिवार के लोग ब्याज से रुपए देने का काम करते थे।
शुरुआती जांच में निकलकर सामने आया की इसकी वजह लूट नहीं है हालाँकि पुलिस के मुताबिक अलमारी में कागजात को तलाशा गया है। पुलिस की जांच जारी है


By - sagartvnews

13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.