ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की बड़ी मुश्किलें FIR दर्ज !


 

 

एक ट्वीट के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज पेश करना, वैमन्सयता फैलाना जानबूझकर ऐसा कृत्य करने को लेकर मामला दर्ज किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इस बात की पुष्टि खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने की है।
वहीँ बात करें तो बैतूल में भी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठ रही है। उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कोतवाली में आवेदन दिया गया है। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। आवेदन के साथ ही ट्वीटर पर की गई पोस्ट की फोटो प्रति लगाई गई है।
पवार ने आवेदन में लिखा कि दिग्विजय सिंह एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने एक पुरानी फोटो जो प्रदेश के बाहर की थी उसे खरगोन की घटना से जोड़कर टि्वटर पर डाला है। जो माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं।
वहीं मामले में पुलिस जांच कर कार्यवाही की बात कह रही है।-


By - sagartvnews

13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.