पति-पत्नी की शिकायत पर दो अधिकारी 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार


 

 


एमपी की रीवा लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ही मामले में पति और पत्नी की शिकायत पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी को 10000 और एमपीआरडीसी के बाबू को 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी। बताया जा रहा है कि नईगढ़ी तहसील में पेट्रोल पंप खोलने की एनओसी को लेकर दोनों ही अधिकारियों ने अलग-अलग रिश्वत के रकम की मांग की थी इसके बाद शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस के द्वारा दोनों ही अधिकारियों को ट्रेप किया गया। दोनों को अलग-अलग जगह से रिश्वत लेते पकड़ा है।  दरअसल नईगढ़ी तहसील में पेट्रोल पंप खोलने को लेकर एनओसी बनाने के एवज में एमपी आरडीसी के बाबू विनीत त्रिपाठी और जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी चेतराम कौशल ने रिश्वत की मांग की थी। एक ही मामले में पति और पत्नी ने मिलकर दोनों ही अधिकारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस में शिकायत की,जिस पर लोकायुक्त पुलिस ने जिला खाद्य और आपूर्ति अधिकारी को 10 हजार वहीँ एमपीआरडीसी के बाबू को 40 हजार की रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इसके अलावा सिंगरौली में भी लोकायुक्त पुलिस ने एक ट्रैपिंग की कार्रवाई की।


By - sagartvnews

13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.