मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ पोस्ट करने वाले आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के गढ़ाकोटा के युवक को प्रदेश के कद्दावर मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक भाषा लिखना महँगा पड़ गया। आईटी एक्ट में मामला दर्ज करने के बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने आरोपी सचिन ठाकुर द्वारा अवैध कब्ज़ा किये हुए एक मकान पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। वहीँ इसके पहले युवक के घर दबिश देकर पुलिस ने एक माउजर दो ज़िंदा कारतूस और अवैध मादक पदार्थ बरामद किये थे। ये कार्यवाई भगत सिंह वार्ड स्थित अस्पताल के पास की गयी। इस दौरान तहसीलदार कुलदीप पाराशर, गढ़ाकोटा थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद था।
आपको बता दें की गढ़ाकोटा में एक दिन पहले रिंकू और पिंटू ठाकुर की आलीशान होटल पर बुलडोजर चलाया गया था। बताया जा रहा है। की इसी से नाराज़ युवक ने मंत्री गोपाल भार्गव के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी।
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया की संयुक्त रूप से कार्यवाई की गयी। वहीँ आरोपी सचिन ठाकुर पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। तो तहसीलदार कुलदीप पाराशर ने बताया की प्रशासन ने करीब 17 सौ वर्गफुट जगह से अतिक्रमण हटाया है।
बताया ज रहा है की आरोपी सचिन ठाकुर ने राधेश्याम सोनी के मकान पर कब्जा कर नया मकान बनाया था।


By - Ravi soni garhkota sagar

13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.