सागर-नाबालिग के आरोपी के ढूंढ रही थी पुलिस लेकिन मिला तो इस तरह से ! || SAGAR TV NEWS ||


 

एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में एक युवक फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश का रही थी वहीँ अब उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला है। घटना सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत पटना ककरी से सामने आयी है। जहाँ पीराहार में युवक का शव खेत पर लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा। और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक वार्ड-14 के निवासी धरमू पटेल का शव पीराहार के एक खेत में पेड़ से बंधे फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई राजकुमार पटैल ने पुलिस को सूचना दी थी। बताया जा रहा है की धरमू दो दिन पहले मजदूरी पर जाने का कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद जब राजकुमार महुआ बीनने पीराहार पहुंचा तो उसे इस हाल में देखा। धरमू के विरुद्ध पुलिस ने पटना ककरी वार्ड की एक नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस उसे ढूंढ रही थी। फिलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।


By - Adesh Agnihotri rehli

13-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.