किराए के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट 4 लड़कियों समेत 8 लोग पकड़े गए


 

 

एक किराए के मकान में लम्बे समय से सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें चार महिलाएं और चार पुरुष हैं। सेक्स रैकेट चला रहे लोग दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल के बताये जा रहे हैं। मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी का है। जहाँ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। दरअसल टीम को इस बात की सूचना मिल रही थी। की लालडांठ इलाके में एक किराए के मकान में कोलकाता और असम के दंपती द्वारा सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस ने महिला सरगना के पति अनरुल शेख के साथ ही असम की महिला के पति अली हैदर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी गई एक महिला ज्यादा पैसों के झांसे में आकर कोलकाता से हल्द्वानी पहुंच गई थी। एक युवती दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस ने काठगोदाम नई बस्ती क्षेत्र के रहने वाले दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है।
बताया गया की महिला सरगना ढाई साल के बच्चे की मां है। ये लोग लम्बे समय से इस काम में सक्रीय थे। और देह व्यापार के लिए कई बार जगह भी बदल चुके थे।
मामले में पुलिस की कार्यवाई जारी थी।


By - sagartvnews

15-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.