सागर-हनुमान जन्मोत्सव पर निकली शोभायात्रा,चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में हनुमान जंयती पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कैंट क्षेत्र से शुरू हुई जो सदर होते हुए कटरा बाजार पहुंची। यात्रा में अखाड़े पर युवाओं ने करतब दिखाए। वहीं कर्नाटक से आए कलाकारों ने कथक की प्रस्तुति दी। दिल्ली के कलाकारों ने राधा-कृष्ण और महाकाली की आकर्षित झांकी सजाई। डीजे की धुन पर बजरंग भक्त जमकर झूमे। पूरा शहर जय-जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। चल समारोह मार्ग पर जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा के चलते पुलिस और प्रशासन ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। ड्रोन कैमरे की मदद से शोभायात्रा की निगरानी की गई। वहीं संवेदनशील इलाकों में ऊंची इमारतों पर पुलिस जवान तैनात किए गए, जो दूरबीन की मदद से चल समारोह की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर की गतिविधियों की निगरानी की गई।


By - Sagar tv news

16-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.