सागर-मंत्री गोपाल भार्गव की पोस्ट का दिखने लगा असर सूदखोरों की आ रही शिकायतें ! || SAGAR TV NEWS ||


 

हाल ही में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने सूदखोरों को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी। जिसका सागर जिले के गढ़ाकोटा में प्रभावी आसार दिखने लगा है। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कुल 9 प्रकरण गढ़ाकोटा थाने में दर्ज किए गए हैं जो सूदखोरों के है। साथ ही लोग जागरूक भी हो रहे हैं जो थाने में आकर सूदखोरों की शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। हालांकि, आगे और भी मामले दर्ज होने की संभावना है।
गौरतलब है कि मंत्री भार्गव ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि रहली विधानसभा क्षेत्र में यदि कोई बदमाश, गुण्डा, माफिया, साहूकार, सूदखोर के दिए कर्ज और ब्याज में फंसा है और उनकी जमीन जायजाद, मकान सूदखोरों ने अपने नाम लिखवा लिया है तो ऐसे परिवार परेशान न हो, उसकी शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करायें, मंत्री भार्गव ने यह भी अपील की थी कि गुण्डों बदमाशों से डरने की जरूरत नही है। जो लोग रहली गढ़ाकोटा से अपने घरबार खेती छोड़कर चले भी गए है वे वापिस अपने घर आकर रहें। उनकी जमीनों मकानों पर जिन माफियाओ, सूदखोरों ने जबरन कब्जा किया है। उन्हें मुक्त कराकर मूल स्वामी को सौंपा जाएगा।
वहीं थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने जानकारी देते हुए कहा की प्रदेश सरकार द्वारा सूदखोरों पर चलाए जा रहे अभियान में गढ़ाकोटा पुलिस भी संकल्पित है।


By - Ravi soni garhkota sagar

17-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.