सागर-प्रेमी के प्रेमिका से आखरी शब्द तूने उसके साथ फोटो क्यों खिंचाई और फिर || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में प्रेम प्रसंग के चलते शादीशुदा सनकी प्रेमी के उठाये गए कदम से हर कोई हैरान है। प्रेमिका के फोटो खिंचवाने से नाराज़ सनकी प्रेमी उसे शादी समारोह वाले घर से जबरदस्ती खींचकर अपने साथ ले गया। फिर उसे गोली मार दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मार ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी वहीँ नाबालिग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। देखिये ये पूरी खबर।

ये घटना सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव से सामने आयी है। जहाँ प्रेम प्रसंग के चलते सनकी प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद खुद की कनपट्‌टी पर बंदूक रखकर फायर किया जिससे उसकी मौत हो गई। तो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। और मामले की जांच शुरू की है। घायल नाबालिग का खुरई अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इनायतपुर गांव निवासी 15 साल की नाबालिग अपने घर में थी तभी रामजी यादव वहां पहुंचा और जबरदस्ती किशोरी और उसके छोटे भाई को साथ ले गया। जहाँ उससे फोटो खिचाने को लेकर विवाद करने लगा और उसे थप्पड़ भी मार दिया। इसके बाद आगबबूला प्रेमी ने बन्दूक निकाल ली जिसे देख लड़की ने दौड़ लगाई दी तो उसने गोली मार दी जो उसकी पीठ में जाकर लगी। वहीँ रामजी यादव ने खुद को भी गोली मा ली जिससे उसकी मौत हो गयी। बताया जा रहा है की मृतक दो बच्चों का पिता था। सूचना मिलते ही उसके परिजन मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


By - Anuj goutam sagar

18-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.