सागर-प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के पिता ने कथित प्रेमिका के साथ ये क्या किया || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसे गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। इसमें युवक की मौत हो गई। जबकि लड़की घायल हो गई। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। ये घटना खिमलासा थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक खिमलासा निवासी और दो बच्चों का पिता रामजी यादव देशी कट्टे की नौंक पर 15 साल की नाबालिग लड़की और उसके भाई को उसके घर से अगवा कर अपने खेत ले आया। जब लड़की भागने लगी तो उसने उसे गोली मार दी। जो उसकी पीठ पर लगी। उसकी हालत देख रामजी यादव ने खुद की कनपटी पर गोली मार ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुँच गए। घायल लड़की को इलाज के लिए खुरई अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी राम जी यादव कथित प्रेमिका के गांव में किसी शादी के कार्यक्रम में फोटो खिंचवाने को लेकर नाराज था। जिसके चलते रामजी लड़की को अगवा करके ले आया।
लड़की के भाई और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की रामजी ने पहले दीदी को मारा और फिर खुद की कनपटी पर गोली मार ली।
लड़की की दादी का कहना है की रामजी यादव परेशान कर रहा था। आज घर के बाहर नातिन थी तो उसे और नाती को खींचकर गाड़ी पर ले गया।
इस मामले में ASP विक्रम सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया रामजी ने लड़की को गोली मारी फिर खुद को। लड़की के किसी शादी समारोह में दूसरे के साथ फोटो खिंचवाने पर विवाद था।


By - Anuj goutam sagar

18-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.