सागर में नेशनल हाइवे पर लोगों ने लगा दिया जाम पहुंची भारी पुलिस || SAGAR TV NEWS ||


 

दो दिनों से लापता 14 साल के नाबालिग युवक का शव कुँए में पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गयी। घटना सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र से सामने आयी जहाँ अमरमऊ के लोगों ने नेशनल हाईवे प जाम लगा दिया। और उच्च स्तरीय जान की मांग की। जिसके बाद मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शाहगढ़ के अमरमऊ गांव से एक नाबालिग रविवार की सुबह घर से लापता हुआ था। जिसकी तलाश परिजन और शाहगढ़ पुलिस दो दिन तक लगातार करती रही। लेकिन तेजराम अहिरवार का कुछ पता नही चला। वहीँ मंगलवार को जब कुछ महिलाएं अमरमऊ में स्थित खुमान साहू के खेत तरफ पहुंची तो देखा की शव उतरा रहा है। जिसकी सूचना परिजनों को और पुलिस को दी गई। तेजराम का शव मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कुएं से बाहर नही निकालने और वरिष्ठ अधिकारियों की मांग से जांच कराने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जिसके बाद शाहगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव, तहसीलदार एल.पी अहिरवार ने तत्काल उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। और लोगों को समझाइश दी। मौके पर एसडीएम, एसडीओपी और फोरेंसिक जांच टीम समेत आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी बड़ी संख्या में पहुंची। कई घंटों समझाइश के बाद परिजन माने और जाम खत्म किया। वहीँ शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

19-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.