सागर-बम भोले की गूंज के साथ तीर्थ दर्शन को रवाना हुए 200 यात्री || SAGAR TV NEWS ||


 

बम भोले की गूंज के साथ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना कोरोना काल के बाद फिर शुरू हो गई है,मंगलवार को इस साल की पहली तीर्थ यात्रा में सागर रेलवे स्टेशन से 200 तीर्थयात्री बड़े उत्साह के साथ रवाना हुए। स्टेशन पर पहुंचे तीर्थ यात्रियों ने सरकार के लिए धन्यवाद साथ ही रवाना होने से पहले झूमते नाचते भी नजर आये। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने भी स्वागत किया।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा का आज भोपाल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 1000 यात्रियों का सम्मान करते हुए हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को काशी विश्वनाथ बनारस के लिए रवाना किया गया । रेलगाड़ी सागर रेलवे स्टेशन पर शाम 6:40 पर पहुंची जहां पर सागर जिले के सौ दमोह के 50 और टीकमगढ़ के 50 कुल 200 यात्री पूरे धार्मिक उत्साह के साथ रवाना हुए।
कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शिवराज सिंह चौहान की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए लॉटरी सिस्टम से 100 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया था।
मंत्री ने कहा 3 साल बाद इस योजना को बुजुर्गो के लिए फिर शुरू किया गया है। काशी विश्वनाथ के लिए 1000 यात्री जा रहे है।


By - Sagar tv news

19-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.