सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह के आश्वासन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल स्थगित || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के तीन मढ़िया पर लगातार 47 दिनों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और साहिकाओं की चल रही हड़ताल आखिरकार स्थगित हो गयी है। इसे नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के लिखित आश्वासन पर स्थगित किया गया। शुक्रवार को मौके पर सागर लोकसभा के सासंद, कलेक्टर दीपक आर्य, विधायक शैलेन्द्र जैन ने पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री के पत्र का वाचन करते हुए कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिकाओं की मांगों के हल की घोषणा करेंगे। वहीँ मृतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहनाज़ बानो और सहायिका राजकुमारी अहिरवार के परिवार को 50-50 हजार रूपये शासन की ओर से दिए जाएंगे ये घोषणा विधायक शैलेन्द्र जैन ने की। साथ ही परिवार के एक सदस्य को रोजगार भी दिया जाएगा।
कलेक्टर दीपक आर्य ने हडताल स्थगित किए जाने की सराहना करते हुए कहा कि मृतक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिकाओं के परिवार की नौकरी के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा लेकिन दोनों ही परिवार को रोजगार देने की गारंटी उनकी है। जो जल्द पूरी की जाएगी।
वहीँ संभागीय अध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा की समाप्त नहीं हुई बल्कि स्थगित की गई है अगर जल्द सरकार ने मांगों के हल की घोषणा नहीं की तो फिर हडताल पर बैठ जाएगे।


By - Sagar tv news

22-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.