बिहारी छोरे को दिल दे बैठी ऑस्ट्रेलिया की छोरी हिंदू रीति-रिवाज से की शादी


 

 


एक शादी बेहद चर्चा में है. क्योंकि एस शादी में दुल्हन ऑस्ट्रेलियाई और दुल्हा देसी है. जी है ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली विक्टोरिया ने बिहार के बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढा गांव के रहने वाले जय प्रकाश से शादी रचा ली है बिहार के बक्सर में रहने वाला जयप्रकाश यादव जिले के कुकुढा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह यादव के बड़े पुत्र हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करते हैं.दरअसल, जयप्रकाश ने 2019 से 2021 तक ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई की. वह एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर ऑस्ट्रेलिया में पदस्थापित है. पढ़ाई के दौरान ही जयप्रकाश को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर के जीलॉन्ग की रहने वाली विक्टोरिया से प्यार हो गया. लड़की के पिता स्टीवन टॉकेट और माता अमेंडा टॉकेट भी अपनी बेटी विक्टोरिया के साथ इटाढ़ी के कुकुढा गांव पहुंचे थे. विक्टोरिया के माता-पिता ने 20 अप्रैल को अपनी बेटी की हिंदू रीति रिवाज से शादी करवाई. बिहार के देसी लड़के को विदेशी दुल्हन मिलने के बाद से आसपास के इलाके में अनोखी शादी को लेकर चर्चा काफी तेज है, क्योंकि इस तरह का मामला बहुत ज्यादा देखने को नहीं मिलता है. क्टोरिया के माता-पिता भी इस शादी व बिहारी कल्चर के साथ ही हिंदू रीति-रिवाज से शादी पर फूले नहीं समा रहे हैं.


By - sagartvnews

23-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.