सागर के युवा ने नौकरी छोड़ की खेती नई पद्धति से कमा रहे लाखों का मुनाफ़ा || SAGAR TV NEWS ||


 

एक बड़ा ही प्रसिद्द दोहा है करत करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान; रसरी आवत जात ते सिल पर परत निसान" इसका अर्थ है कि निरंतर अभ्यास करने से कोई भी अकुशल व्यक्ति कुशल बन सकता है यदि वह लगातार परिश्रम करे। ऐसा ही सागर के जैसीनगर में रहने वाले युवा ने भी कर दिखाया है। जो खेती से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। छोटे से गांव बरखुआ महंत के युवा किसान नीलेश तिवारी की सफलता के बारे में बताते हैं। जिन्होंने 2 साल पहले सरकारी राशन दुकान के सेल्समैन पद से इस्तीफा देकर खेती की ओर रुख किया। नीलेश को सेल्समैन के पद पर इतना वेतन नहीं मिलता था। जिससे वह अपने परिवार का अच्छे से पालन पोषण कर सकें। जिससे उन्होंने खेती की ओर रुख किया और नीलेश ने अपनी पढ़ाई लिखाई का ज्ञान खेती पर लगाया। जहाँ खेती की नई-नई तकनीकों का उपयोग कर आज वह लाखों रुपए का मुनाफा सालाना कमा रहे हैं। नीलेश साल में प्याज, तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, टिंडा, भटा,मिर्ची जैसी अन्य सब्जियों का उत्पादन ड्रिप पद्धति से करते हैं। जिसमें कम लागत में ज्यादा मुनाफा होता है। उन्हें उद्यानिकी विभाग से ड्रिप पद्धति से खेती करने के लिए 50% का शासन से अनुदान भी मिला है। नीलेश बताते हैं। कि वह अपनी नौकरी से सालाना 60 हजार रूपये कमा पाते थे। लेकिन आज खेती में सालाना 8 से 10 लाख रूपये कमा रहे हैं।
सागर टीव्ही न्यूज़ के जैसीनगर संवाददाता बृजेंद्र रैकवार ने बरखुआ महंत गांव पहुंचकर खेती का जायजा लिया जहाँ उनकी ड्रिप पद्धति को देखा और उनसे खास बातचीत की।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.