माशूका बोली बच्चा गिफ्ट चाहिए तो प्रेमी ने अपनी नातिन को अपहरण कर दे दिया


 

 

एक प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी से बच्चे की मांग की तो उसने न अपनी उम्र का लिहाज किया न ही समाज का और अपनी बेटी की एक साल की मासूम बच्ची को माशूका को गिफ्ट कर दिया। वो भी इसलिए की उसे कोई औलाद नहीं थी। अंधे प्यार की ये दास्ताँ दिल्ली से सामने आयी है। जहाँ बिजनौर के प्रेमी ने ये कारनामा किया। लेकिन सीसीटीवी कैमरे ने उसकी पोल खोल के रख दी। जहाँ आरोपी नाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन उसकी प्रेमिका बच्ची को लेकर दिल्ली से बिहार लेकर फरार हो गई है। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। ये पूरा इलाका बिजनौर के नगीना इलाके का है। पुलिस के हत्थे चढ़ा ये अधेड़ उम्र का जफर है जो दिल्ली की रहने वाली खुशबू नाम की महिला से बेपनाह मोहब्बत करता है। खुशबू ने अपने प्रेमी जफर से बे औलाद होने की वजह से एक बच्चा गिफ्ट देने की मांग की तो प्यार में अंधे जफर ने 19 अप्रैल को अपनी बेटी की औलाद 1 महीने की नातिन को घर की दीवार फांदकर रात में सोते वक्त अपहरण कर चोरी कर मौके से फरार हो गया था। जब सुबह बच्ची नहीं मिली तो तलाश की गयी गली के सीसीटीवी कैमरे में नाना ही उसे लेकर भागता नज़र आया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया। फ़िलहाल पुलिस ने मासूम बच्ची को तलाशने दो टीमें गठित की हैं। एसपी के मुताबिक जल्द ही बच्ची को सकुशल बरामद किया जाएगा


By - sagartvnews

30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.