सागर | हाफिज के लिए गाली देने से रोका, कहासुनी हुई फिर पति को बचाने आई पत्नी के साथ बुरा हुआ


 

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए विवाद में बीच बचाव करने आई महिला की हत्या कर दी गई, घटना भगवंतपुरा गांव की है, सुचना मिलते ही पुलिस भी मोके पर पहुंच गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ पड़रिया निवासी 16 वर्षीय नाबालिग कुछ दिन पहले अपने घर से लापता हुई है। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। परिवार वालों को संदेह है कि पड़रिया में रहने वाले उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के निवासी एक हाफिज नाबालिग को साथ ले गए है। परिवार वाले नाबालिग की तलाश कर रहे थे। इसी बीच परिवार वालों को पता चला कि भगवंतपुरा में बांदा जिले के निवासी दूसरे हाफिज रहते हैं। शुक्रवार की रात परिवार वाले भगवंतपुरा पहुंचे और वहां हाफिज से नाबालिग बेटी के संबंध में पूछताछ करने लगे। हंगामा होते देख गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए। वे हाफिज के समर्थन में बोलने लगे। तभी विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ ही मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में पति हमीद खान को पिटते देख रेशमा बीचबचाव करने के लिए आई। विवाद कर रहे युवकों ने रेशमा के साथ मारपीट की और धक्का दिया तो रेशमा सड़क पर मुंह के बल जा गिरी। घटना में वह गंभीर घायल हुई। परिवार वाले तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रेशमा को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी रवि भूषण पाठक ने बताया कि मृतक रेशमा के पति हमीद की शिकायत पर पुलिस ने नाजिर, इरफान और कुदरू निवासी पड़रिया के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


By - SAGAR TV NEWS

30-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.