कलेक्टर का आदेश बिना प्रमाणीकरण के न हो रजिस्ट्री, लोग हुए परेशान !


भू माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए एमपी के अशोकनगर में कलेक्टर ने जमीन से जुडी हुई रजिस्ट्रियों के लिए नया फरमान जारी किया है। जिससे लोगों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी उठानी पड़ रही है। दरअसल कलेक्टर आर उमा महेश्वरी ने 30 अप्रैल को बैठक में एक मौखिक आदेश दिया। जिसमें उन्होंने जिले के सभी रजिस्ट्रार को कहा कि बिना पटवारी के प्रमाणीकरण के रजिस्ट्री न की जाए। इस आदेश के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचे लोग परेशान होते नजर आए। और उन्हें शाम को निराश होकर लौटना पड़ा। यह सभी लोग स्लॉट बुक कराने के बाद ही यहां पहुंचे थे। जमीन-मकान के क्रेता, विक्रेता अपने-अपने गवाहों के साथ रजिस्ट्रार ऑफिस में पहुंचे थे। लेकिन इनमें से एक की भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई। अभी तक बिना पटवारी के प्रमाणीकरण के ही रजिस्ट्रियां होती आई हैं।
अचानक कलेक्टर के बिना किसी तैयारी के आदेश से राजस्व को तो लाखों का नुकसान हुआ ही साथ ही जिले के बाहर से आये लोगो और ग्रमीणों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा


By - Sagar tv news

03-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.