सागर-एक साथ हज़ारों सिर झुके खुदा के सजदे में फिर गले मिलकर दी मुबारकबाद || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर-एक साथ हज़ारों सिर झुके खुदा के सजदे में फिर गले मिलकर दी मुबारकबाद || SAGAR TV NEWS ||

मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक महीने की इबादत का फल ईद के रूप में मिला। जिसको लेकर सागर शहर के लेहदरा नाका स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अता की। जहां शहर मुफ्ती तारिक़ अनवर ने हर बार की तरह इस दफा भी नमाज़ अता कराई। जहां एक साथ हज़ारों सिर खुदा के लिए सजदे में झुके। वहीँ इसके बाद मुल्क में अमन, चैन, शान्ति और भाईचारे की दुआ की गयी। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसे मीठी यानी सेवइयों वाली ईद कहा जाता है। और सुबह मुंह मीठा करने के बाद लोग नमाज़ पढ़ने जाते हैं। एक तरफ से जाना और दूसरे रास्ते से वापिस आना ऐसा कहा जाता है। ईदगाह में सुबह जल्दी ही लोग पहुँच गए थे। वहीँ सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्थाएं की थी। खुद कलेक्टर दीपक आर्य, एसडीएम सपना त्रिपाठी, एसपी तरुण नायक, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। गौरतलब है की बीते दो साल कोरोना महामारी की वजह से सामूहिक रूप से नमाज़ नहीं पढ़ाई गयी थी। लेकिन इस साल सभी पर्व और त्योहार धूमधाम से मनाये जा रहे हैं। जिससे लोगों में भी काफी ख़ुशी है। वैसे मुस्लिम समुदाय के लिए ईद का सबसे बड़ा त्यौहार है। तीस दिन इबादत के बाद ईद मनाई जाती है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

03-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.