सागर-ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही लड़की ने माँ की गैर मौजूदगी में किया ऐसा कुछ ! || SAGAR TV NEWS ||


 

अपने नाना नानी के यहां सालों से रहकर पढ़ाई कर रही युवती ने अचानक अपनी जान दे दी। वो घर में दुपट्टे से बनाये फंदे पर झूलती हुई मिली। घटना सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड से सामने आयी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जहाँ कार्यवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड 6 में एक युवती के घर के अंदर होने की सूचना मिली थी। जिस पर तत्काल मौके पर जाकर देखा। तो घर के अंदर से दरवाजा बंद था आवाज लगाने पर कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। तो देखा की युवती का शव फंदे पर झूल रहा था। मृतिका का नाम काजल पटेल है जिसकी उम्र 18 साल थी। वो छतरपुर जिले के बक्स्वाहा अंतर्गत लालघाटी की रहने वाली थी जो बीते 8 सालों से अपनी माँ के साथ शाहगढ़ के इंदिरा प्रियदर्शनी वार्ड में रहती थी। काजल का ननिहाल होने के कारण वो यहां रहकर सरकारी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी। जब उसकी माँ घर पर नहीं थी तब उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने घटना स्थल से युवती का मोबाइल जब्त कर मर्ग कायम किया और पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौपा। फिलहाल घटना का कारण अज्ञात है। पुलिस उसके मोबाइल मिलने और कॉल डिटेल के मुताबिक जांच में जुट गई है। जिसका खुलासा जल्द हने की उम्मीद जताई जा रही है।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

04-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.