सागर-जीजा के सामने साली से 4 लोगों ने किया गलत काम,पुलिस जांच में जुटी || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर-जीजा के सामने साली से 4 लोगों ने किया गलत काम,पुलिस जांच में जुटी || SAGAR TV NEWS ||

सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश ने अपने आरोपियों के साथ गैंगरेप की बड़ी घटना को अंजाम दिया है आरोपियों ने जीजा के सामने ही साली के साथ बार-बार रेप की घटना को अंजाम दिया और जीजा के साथ बेतहाशा मारपीट की पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ जैसीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जैसीनगर से 20 वर्षीय युवती अपने रिश्ते के जीजा के साथ अपनी बड़ी बहन के यहां नयागांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी रमपुरा के जंगल के पास कुख्यात आदतन आरोपी चैन सिंह ने उन्हें रोक लिया और उसके जीजा के साथ जमकर मारपीट की और युवती को जंगल में ले गए और जीजा के सामने ही युवती के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। और उसके बाद मोटरसाइकिल और युवती को लेकर जंगल की ओर भाग गए। जीजा जैसे तैसे जैसीनगर पहुंचा उसने जानकारी पुलिस को दी मामला गंभीर होने की वजह से जैसीनगर थाना प्रभारी शशिकांत गुर्जर अपनी टीम के साथ तुरंत ही मौके पर पहुंचे और मौके से युवती को बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक आरोपी नाबालिक है और साथ ही मोटरसाइकिल जप्त की लेकिन जंगल का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी चैन सिंह और उसका एक अन्य नाबालिक भाग गए। घटना घटित होने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई वहीं पूरे मामले में पुलिस ने चारों आरोपीयो के खिलाफ धारा 376 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है


By - SAGAR TV NEWS

06-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.