सागर-लड़की से गन्दा कमा करने वाले आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के जैसीनगर में गैंग रेप करने वाले अपराधी चैन सिंह लोधी की गिरफ्तारी न होने पर प्रदेश कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने पुलिस प्रशासन कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि आरोपी चैन सिंह लोधी पहले भी एक नाबालिग बच्ची के बलात्कार में दोषी पाया गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी उसे थाना हाजिर नहीं किया गया और उसने गैंगरेप कर मानवता को शर्मसार कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन ने अपनी लापरवाही को ढंकने के लिए एक निर्जन टपरिया तोड़कर औपचारिकता पूरी कर दी। जबकि अपराधी फरार है। उन्होंने कहा की प्रदेश में लगातार अनुसूचित जाति जनजाति के ऊपर उत्पीड़न की घटनाएं हो रही है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर रही है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित थाने के पुलिस अधिकारियों को तत्काल सस्पेंड कर लाइन अटैच किया जाना चाहिए।
गौरतलब है कि बीते दिन प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर ब्लॉक में लड़की के साथ उसके जीजा के सामने ही अगवा कर आरोपी चैन सिंह समेत उसके अन्य तीन साथियों ने जंगल में ले जाकर गैंग रेप किया था।


By - Sagar tv news

07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.