सागर-गोविंदनगर मामले में कॉलोनाइजर पर मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में मुंडी टौरी क्षेत्र की गोविंद नगर कॉलोनी में कार कुएं में गिरने से हुई 3 मौत के मामले में पुलिस ने कॉलोनाइजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कॉलोनाइजर ने कॉलोनी में बने कुएं की ऊंची मुंडेर नहीं बनवाई थी। 28 अप्रैल की रात गोविंद नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक पिता हिमांशु तिवारी अपने बेटे नित्यांशु और ध्रुव तिवारी को कार से घुमाने लेकर गए थे। लौटते समय कार रिवर्स करने में अनियंत्रित हुई और कुएं में जा गिरी थी।
इसी मामले में परिवार और कॉलोनी के रहवासियों ने कॉलोनाइजर पर कुएं के रखरखाव और मुंडेर नहीं बनवाने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मर्ग जांच करते हुए गवाहों के बयान लिए गए। जिसके बाद सामने आया कि कॉलोनी में खुला कुआं था। जिसकी ऊंची मुंडेर नहीं थी। साथ ही कुएं के आसपास कॉलोनाइजर चंद्रप्रकाश सुनरैया ने मिट्‌टी का पुराव कराया था। एसआई निशांत भगत ने बताया कि कॉलोनाइजर की लापरवाही और उपेक्षापूर्ण कार्य को देख कॉलोनाइजर चंद्रप्रकाश सुनरैया के खिलाफ धारा 304 (ए) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


By - Sagar tv news

07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.