सागर-दुल्हन की डोली उठने से पहले ही दूल्हे ने कह दिया अलविदा || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दूल्हे की जान चली गयी। बताया जा रहा है की नेशनल हाईवे 26 ए खुरई सिमरिया चीतेभान गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें दूल्हे समेत सवार अन्य लोग घायल हो गए जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन दुल्हन की डोली उठने से पहले ही दूल्हे की अर्थी उठ गयी। बताया जा रहा है की रायसेन जिले के गोरखपुर के सुल्तानगंज से बारात खुरई जा रही थी जहाँ 9 मई को शादी थी। लेकिन खुरई थाना अंतर्गत कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें दूल्हा रामकुमार दांगी का दम निकल गया। तो अन्य लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक घायल दूल्हे रामकुमार दांगी को पहले खुरई रोड स्थित अस्पताल लाया गया था इसके बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालाँकि उसकी जान जा चुकी थी।