सागर- एक महिला ने कमरे के दरवाजे बंद कर किया कुछ ऐसा काम ! || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के शाहगढ़ थानान्तर्गत वार्ड नंबर 3 में एक महिला ने फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। मृतिका का नाम आरती सेन है जिसकी उम्र तकरीबन 24 साल थी। उसने सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात घर में ये कदम उठाया। परिजनों की सूचना पर शाहगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ उन्होंने देखा की जिस कमरे में आरती की डेड बॉडी लटकी हुई थी उस कमरे के दोनों दरवाज़े अंदर से बंद थे। बताया गया की इसके बाद आरती के मायके छतरपुर के बक्स्वाहा अंतर्गत सुम्मेरपुरा में सूचना दी गयी। जब आरती के भाई शाहगढ़ पहुँचे उन्हीं के सामने दरवाजा तोड़ा गया। बॉडी को उतारा गया। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड सोसाइट नोट भी बरामद किया है जिसे जप्त कर लिया है। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है वहीं पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर डेड बॉडी पीएम के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही मृतिका के पति गोलू से पूछताछ की जा रही है।
मामले में शाहगढ़ थाना प्रभारी उमेश यादव का कहना है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

10-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.