विधवा बहु की सास ससुर ने दूसरी शादी कर किया बेटी की तरह विदा || SAGAR TV NEWS ||


 

साल 2006 में आई फिल्म बाबुल की कहानी तो आपको याद होगी ही, अब ऐसा ही कुछ एमपी के धार जिले में हुआ, जहां सास ससुर ने विधवा बहु और पोती के भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपनी बहू को बेटी मानकर उसकी दूसरी शादी कराई फिर पिता के तौर पर कन्यादान किया
दरअसल कोरोना महामारी ने धार के युगप्रकाश तिवारी के बेटे प्रियंक तिवारी को छीन लिया, प्रियंक की मौत के बाद जहां उनकी पत्नी और मासूम बेटी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, प्रियंका के सास-ससुर अपनी बहू और पोती पर आए संकट को समझ रहे थे और पहाड़ सी जिंदगी कैसे कटेगी, यह उनके सामने बड़ा सवाल था, उन्होंने अपनी पोती और बहू के दुख को समझा और एक बड़ा फैसला लिया, उन्होंने अपनी बहू को बेटी मानते हुए उसके लिए नए जीवन साथी की तलाश शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद नागपुर में उन्होंने अपनी बहू की शादी तय की और अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर बहू को बेटी मानते हुए कन्यादान किया और नागपुर में शादी संपन्न हुई।
युग प्रकाश तिवारी ने समाज के लिए ऐसी पहल की जो युगों तक मिसाल रहेगी, उन्होंने अपनी विधवा बहू का फिर से घर बसा दिया. माता पिता बनकर उसका कन्यादान किया और उसे रहने के लिए बंगला गिफ्ट किया


By - Sagar tv news

13-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.