सागर-फरार चैन सिंह के मामले ने पकड़ा तूल कमलनाथ की टीम पहुंची पीड़िता के परिवार से मिलने SAGAR TV NEWS


 

सागर जिले के जैसीनगर में बीते दिनों हुई गैंगरेप की घटना ने राजनैतिक तूल पकड़ लिया। हाल ही में कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह पीड़िता के घर पहुंचे थे तो अब पूर्व सीएम कमलनाथ ने इस मामले में गठित की पांच सदस्यीय समिति गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने उसके घर पहुँचे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चैधरी ने भाजपा शासन की तुलना तालिबान राज से करते हुए कहा की CM शिवराज सिंह खुद को मामा कहते है। लेकिन उन्ही के शासन में बच्चिया सुरक्षित नही हैं। बच्चियों को जबरन पकड़कर जंगलों में ले जाकर बलात्कार जैसी जघन्य घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है और आरोपी फरार हैं।
पूर्व विधायक पारुल साहू ने भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की जैसीनगर, सोठिया समेत सुरखी में घटित होने वाली घटनाएं शर्मसार करने वाली हैं। आरोपी अभी तक गिरफ्त से बाहर घूम रहे हैं। सुरखी में अब कानून का कंट्रोल नही रहा। यहाँ डर का माहौल है।
वहीं कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन ने कहा की शासन प्रशासन के फेलियर और पुलिस पर शासन के दवाब के चलते जिले में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जांच कमेटी ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर घटनास्थल का भी जायजा लिया। और पुलिस बातचीत की। ये पूरी रिपोर्ट पूर्व सीएम कमलनाथ को सौंपी जायेगी।


By - Brijendra Rakwar jaisinagar

15-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.