बेटी के लिए लुटेरे से भिड़ गई पुलिस जवान की पत्नी आखिरकार लुटेरा उलटे पाँव भागा


 

 

मा आखिर माँ होती है वो अपने बच्चों को बचाअण किसी से भी भिड़ जाती है। कुछ ऐसा ही मामला ग्वालियर से भी सामने आया। जहाँ दो साल की बेटी को घुमाने निकली पुलिस जवान की पत्नी लुटेरे से भिड़ गई। लुटेरे ने बच्ची पर कट्‌टा अड़ा दिया था। लेकिन मां ने लुटेरे को खदेड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची लेकिन लुटेरा भाग निकला था। बताया गया की महाराजपुरा थाना इलाके के बीपी सिटी निवासी सचिन तोमर पुलिस में जवान हैं। वे ग्वालियर एडिशनल एसपी मृगाखी डेका के ऑफिस में तैनात हैं। उनकी पत्नी काजल तोमर, दो साल की बेटी श्रव्या पास ही रहने वाली रिंकी और रिया के साथ पार्क में घूमने जा रही थी। जब वो जड़ेरूआ बांध के पास पहुंची थी तभी एक बाइक पर सवार दो लुटेरे कुछ दूर आकर रुक गए। जहाँ एक लुटेरे ने कट्‌टा निकालकर काजल से चेन उतारने को कहा। और उसकी बेटी पर कट्‌टा तान दिया। काजल में गले से चेन उतारकर कुछ दूरी पर फेंक दी। जब लुटेरा चेन उठाने मुड़ा,वैसे ही उसने पास पड़े पत्थरों से उस पर हमला बोला। जिससे कट्टा सड़क पर गिर गया। और लुटेरा भाग खड़ा हुआ। हालांकि उसने वापिस आकर फिर कट्टा लहराया लेकिन लोगों के आने पर वो साथी के साथ भाग गया।
काजल के मुताबिक जब लुटेरे ने बेटी पर कट्टा ताना तो वो उससे बर्दास्त नहीं हुआ।
वहीं मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।-


By - sagartvnews

17-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.