सागर-कार की वजह से पति-पत्नी को जबलपुर करना पड़ा रैफर || SAGAR TV NEWS ||


 

दमोह रोड पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। ऐसी ही मामला सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र से फिर सामने आया। जहाँ एक दम्पति हादसे में घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह गढ़ाकोटा से दमोह की ओर स्कूटी जा रहे एक दंपति को कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार मनोहर गुप्ता और उनकी पत्नी प्रेमलता गुप्ता को चोटें आई हैं। जिन्हें गढ़ाकोटा में प्राथमिक इलाज के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है लो कार चालक दमोह से गढ़ाकोटा की ओर और स्कूटी सवार दंपति गढ़ाकोटा से दमोह की ओर जा रहे थे। यह बात भी सामने आई कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर नवनिर्मित डिवाइडर में फंस गई थी। गौरतलब है कि दमोह रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम लगा हुआ है लेकिन सड़क निर्माण कर रही कंपनी ने वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्थाएं नहीं की। जिससे यहां दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
मामले में थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया की कथन लिए गए हैं उसके बाद वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।


By - Ravi soni garhkota sagar

17-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.