सागर-"प्रीति मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं" हाथ पर लिखा मिला नाम तब हुई पहचान || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम नदीपार सागर रोड स्थित बिंद्दी तिगड्डा पर एक व्यक्ति की जान चली गयी थी। उसके हाथ पर उसका नाम मुकेश पटेल के अलावा लिखा था की प्रीति में तुमसे बहुत प्यार करता हूं। पुलिस उसकी पहचान में जुटी हुई थी। दरअसल उसे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने टक्कर मारी थी। जिसका मौके पर ही दम निकल गया था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ट्रक को जप्त कर अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी को सामुदायिक अस्पताल गढ़ाकोटा के मर्चुरी हाउस में रखवाया था। पहले उसकी पहचान नहीं हुई थी जहां पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का मर्ग कायम कर जांच शुरू की। उसका सिर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गया था। हाथ पर लिखे नाम के आधार पर पुलिस ने जाँच पड़ताल शुरू की और शिनाख्त की जा रही थी।
वहीं घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन शुक्रवार को थाने पहुंचे उन्होंने मृतक की पहचान मुकेश कुर्मी के रूप में की की। इसके बाद थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने मृतक की डेड बॉडी का पीएम कराकर परिजनों को सौंपा। साथ ही ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया। बताया गया की मुकेश शादी सम्मेलन में शामिल होने गढ़ाकोटा आया था।


By - Ravi soni garhkota sagar

20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.