सागर-बहिन की डोली उठने से पहले जंगल में मिला भाई,भारी पुलिस मौके पर || SAGAR TV NEWS ||


 

लग्न उत्सव का कार्यक्रम होने के बाद बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले भाई का जंगल में मर्डर होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बराज चौकी के निवाही मौजा के जंगल का है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय देशराज आदिवासी तारपोहि गांव का निवासी है आने वाले दिनों में उसकी बहन की शादी होने वाली है घर में ख़ुशी का माहौल था 1 दिन पहले ही लगन उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ था ,आज सुबह वह रिश्तेदारों में शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकला था लेकिन कुछ समय बाद जंगल में उस की डेड बॉडी पड़े होने की सूचना मिली, तो शादी की खुशियाँ मातम में बदली गई
परिजनों ने देखा तो वह देशराज ही निकला इसके बाद शाहगढ़ थाना पुलिस एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया वह डेड बॉडी का पंचनामा कर शाहगढ़ में पीएम कराया गया है वहीं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । सब इंस्पेक्टर के एस ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि जंगल में एक डेड बॉडी पड़े होने की सूचना मिली थी जिसकी शिनाख्त देशराज आदिवासी के रूप में की गई मामले की जांच की जा रही है।


By - Sunil Tiwari shahgarh sagar

20-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.